श्रीकृष्ण गौशाला के नाम पर होगा बस स्टैंड का नामकरण, आय भी गौशाला को मिलेगी: अध्यक्ष अशिष कुमार सोनी

Location: Garhwa



गढ़वा।
श्री कृष्ण गौशाला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशिष कुमार सोनी (उर्फ दौलत सोनी) ने गौशाला के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सबसे पहले “गोसेवक” मानते हैं। जनता ने उन्हें एक बेटे और सेवक के रूप में चुना है, और वे इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि जिस विश्वास और स्नेह के साथ लोगों ने उन्हें इस पद तक पहुँचाया है, उसकी गरिमा बनाए रखना उनका पहला कर्तव्य है। वे नगर परिषद के अध्यक्ष पद को कभी भी व्यवसायिक दृष्टिकोण से नहीं देखेंगे, बल्कि इसे सेवा का माध्यम मानकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षदों, उपाध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूरे क्षेत्र के साथ-साथ श्रीकृष्ण गौशाला के विकास की भी नई शुरुआत की जाएगी।
अध्यक्ष श्री सोनी ने गौशाला परिसर की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान अत्यंत पवित्र और संभावनाओं से भरा हुआ है। यहां एक आदर्श विद्या आश्रम और सेवा केंद्र के रूप में विकसित होने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही, गौशाला समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि श्रीकृष्ण गौशाला गढ़वा पूरे राज्य के लिए एक आदर्श बन सके।
अध्यक्ष के संबोधन के तुरंत बाद नगर परिषद की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अनिता प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला केवल एक संस्था नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और संस्कार का केंद्र है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद की ओर से गौशाला के विकास में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, स्वच्छता की व्यवस्था हो या अन्य कोई आवश्यकता—हर स्तर पर समिति के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि गौशाला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे।
समारोह में श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक ने गौशाला की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए आग्रह किया कि बस स्टैंड का नाम श्रीकृष्ण गौशाला के नाम पर प्रस्ताव के अनुरूप किया जाए। साथ ही, गौशाला के साथ हुए इकरारनामे के अनुसार बस स्टैंड से होने वाली आय को गौशाला को उपलब्ध कराने की मांग की।
इस अवसर पर गौशाला समिति की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव श्याम सुंदर प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद (पुतुल जी) नंदकुमार गुप्ता विजय कुमार केसरी संतोष केसरी सहित कई सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को विजय केसरी, नंदकुमार गुप्ता उमेश अग्रवाल सोनू सिंह आदि ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन विनोद कमलापुरी ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!