श्री बंशीधर नगर में उधार पैसे मांगने पर बवाल, महिला समेत 3 लोगों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश, आरोपी फरार

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां उधार पैसे मांगने को लेकर चार व्यक्तियों ने महिला समेत तीन लोगों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से सभी के जान बच गई। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते बुधवार रात्रि 10 बजे की है। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया निवासी मनोज कुमार चौरसिया ने चेचरिया दास मोहल्ला निवासी अनिल दास से अपना बकाया राशि मांगा।

लेकिन वह पैसा देने से इनकार करते हुए गाली गलौज देने लगा। जब मनोज चौरसिया गाली देने से मना किया तभी अनिल दास ने धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर के बाद मनोज अपने दुकान चला गया तभी अनिल दास अपने चार भाइयों में श्रवण दास,अभय दास एवं सुनील दास के साथ उसके दुकान पहुंचे। वहां पहुंचकर चारों लोगों ने गाली गलौज देते हुए मनोज चौरसिया के साथ मारपीट करने लगे। घटना में मनोज चौरसिया को हल्की चोट भी आई है। मामला बढ़ता देख मनोज की पत्नी एवं बेटी घर से बाहर निकाल कर बीच बचाव करने लगी। तभी गुस्से में आकर हमलावरों ने दुकान में रखे पेट्रोल की बोतल निकालकर महिला समेत तीन लोगों पर पेट्रोल छिड़क दिया तथा आग लगाने की कोशिश की। इस बीच महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को धकेलते हुए महिला को बचा लिया। जब आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

वही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नगर उंटारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल की खाली बोतल जब्त कर ली है। वहीं घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के मांग की है।

इधर नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन को लेकर मनोज के साथ विवाद की बात सामने आई है। थाना पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तथा आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!