थाना प्रभारी ने पुलिस पदाधिकारीयों के साथ किया समीक्षा बैठक

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को अपने कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में थाना क्षेत्र के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए,ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजबूत हो।थाना प्रभारी ने आगामी छठ महापर्व को देखते हुए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रती घाटों की ओर जाते हैं और बाजारों में भी भीड़ रहती है।ऐसे में पुलिस बल को सतर्क रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी,जाम या असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि व्रतियों के आने-जाने के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए और खरीदारी के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए।थाना प्रभारी ने कहा कि छठ पर्व शांति और आस्था का प्रतीक है,इसलिए सभी अधिकारी और जवान अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निभाएं,ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!