बहनों ने व्रत रख कर मनाया भाईदूज,भाइयों के माथों पर तिलक कर बहनों ने की दीर्घायु की कामनाएं

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भाई के लंबी आयु की कामना का पर्व भाई दूज यानी गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्यौहार को जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाई के लंबी उम्र की कामना हर बहनों के मन व दिलों में सदियों से रही है। वही भाइयों ने अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बहनें अपने-अपने घरों में परंपरागत रूप से गायों की पूजा की। तथा पूरी आस्था के साथ यम व यमिनी के आकृति बनाकर गोधन कूटा गया। इधर महिलाओं ने जीवन हॉस्पिटल के समीप एनएच 75 किनारे, हेन्हो मोड़, स्टेट बैंक के समीप, जंगीपुर सहित विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान बहनों ने सर्वप्रथम हलजुवात से चनाए गड़ी व रंगीली कांटा को कुटा, तत्पश्चात बहनों ने चना गड़ी का प्रसाद भाइयों को खिलाया, और भाई के लंबी आयु के लिए रंगीली कांटा अपने जीभ में चुभाया। बहनों ने भाई दूज का पर्व मना कर पूजा के दौरान रुई से बनाई हुई माला को भाइयों के हाथों व गला में बनाया। इस दौरान पर्व से जुड़े पारंपरिक गीत भी गाई। यहां उल्लेखनीय है कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाए जाने की परंपरा चलता रहा है। इस पर्व को हिंदू समुदाय के लोग निष्ठा के साथ मनाते है। गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्री कृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की वजह गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब माता यमी ने यमराज के माथे पर तिलक लगाया था, तो यमराज ने प्रसन्न होकर यमी से कोई भी वरदान मांगने को कहा था।

यह महिलाएं रही मौजूद..

मौके पर मीना देवी, श्रृष्टि कुमारी, बुच्ची देवी, संयावती देवी, लीलावती देवी, सबिता देवी, अर्चना देवी, पूजा देवी, ज्योति कुमारी, विनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, निक्की देवी, हर्षिता चंद्रा,मीठी कुमारी, पीहू, माही, जानू, सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!