भाईदूज पर एसडीएम पहुंचे पुस्तकालय, छात्राओं का बढ़ाया मनोबल

Location: Garhwa

करियर गाइडेंस दी, आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

गढ़वा : भाईदूज के अवसर पर एसडीएम संजय कुमार ने स्थानीय अनुमंडलीय पुस्तकालय का दौरा किया और वहां अध्ययनरत प्रतियोगी छात्राओं से भाई-बहन के लहजे में आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया, उन्हें करियर के प्रति सजग रहने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
एसडीएम ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निरंतर ईमानदारी से मेहनत करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें।
इस अवसर पर एसडीएम ने पुस्तकालय में उपस्थित 30 से अधिक छात्राओं को भाई दूज के सांकेतिक उपहार स्वरूप पेन और नोटबुक आदि भेंट की। साथ ही उन्होंने छात्राओं से पुस्तकालय से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उन्हें किन-किन विषयों की पुस्तकों की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राओं द्वारा तैयार की गई सूची के आधार पर एक-दो दिनों के भीतर आवश्यक पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एसडीएम को अपने बीच अभिभावक की भूमिका में पाकर खुशी जाहिर की। माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
एसडीएम संजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि आज भाईदूज का दिन है, इसलिए वे अपने छोटी-छोटी बहनों के बीच उनके बड़े भाई और अभिभावक के रूप में आये हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि गढ़वा की बेटियां लगातार शिक्षा के माध्यम से समाज का गौरव बढ़ा रही हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!