शादी की सालगिरह को बनाया सेवा पर्व, CRPF जवान दंपती ने किया रक्तदान

गढ़वा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 172वीं बटालियन के जवान पंकज कुमार चौबे और उनकी पत्नी ममता चौबे ने अपनी शादी की 15वीं वर्षगांठ को यादगार बनाते हुए ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस सराहनीय कार्य ने मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

पंकज चौबे ने बताया कि यह उनका 40वां रक्तदान है, जबकि ममता चौबे ने पांचवीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा, “अगर हमारे रक्त से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खास मौकों पर रक्तदान करें।

आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. पातंजलि केसरी ने मौके पर कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा, रक्त बनाने की कोई मशीन नहीं होती, केवल इंसान ही इसे दान करके दूसरों की जान बचा सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

डॉ. केसरी ने आमजन से अपील की कि वे भी विशेष अवसरों पर रक्तदान करके समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें, ताकि किसी भी मरीज की मौत केवल रक्त की कमी के कारण न हो।

मौके पर डॉ. जे.पी. ठाकुर, रूपदेव सिंह, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    error: Content is protected !!