कॉफी विद एसडीएम” में गूंजेगा दानरो संरक्षण का संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा हर बुधवार को आयोजित होने वाला लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” इस बार दानरो नदी संरक्षण के उद्देश्य को लेकर आयोजित किया जा रहा है। आगामी 11 जून को सुबह 11 बजे, एसडीएम कार्यालय में आयोजित होने वाले इस संवाद में दानरो नदी के तट पर बसे लगभग 30 गांवों के समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि दानरो नदी का पूरा प्रवाह क्षेत्र गढ़वा सदर अनुमंडल में ही आता है। इसका उद्गम पनघटवा डैम (डंडई प्रखंड) से होकर मेराल, गढ़वा सदर और बेलचंपा तक फैला हुआ है, जहाँ इसका संगम कोयल नदी से होता है। उन्होंने कहा कि “यह हमारी प्राकृतिक धरोहर है, और इसके संरक्षण का दायित्व भी स्थानीय नागरिकों का बनता है।”

30 गांवों से समाजसेवियों को बुलाया गया

एसडीएम ने बताया कि नदी के किनारे बसे गांवों – बुल्का, डंडई, झकरा, कदैलिया, देवगाना, कोरवाडीह, सहीजना, बेलचंपा सहित करीब ढाई दर्जन गांवों से पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि प्रत्येक गांव से कम से कम एक-दो सक्रिय नागरिक इस संवाद में शामिल होकर नदी संरक्षण को लेकर सुझाव और संकल्प साझा करें।

एसडीएम ने यह भी बताया कि इस संवाद के दौरान “दानरो महोत्सव” नामक एक वार्षिक आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी। इस महोत्सव के माध्यम से लोगों को नदी से जोड़ने, साफ-सफाई, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता जैसे कार्यक्रमों को सालभर चलाने की योजना बनाई जा रही है।

संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम में कोई सरकारी बाध्यता नहीं है, बल्कि यह एक स्वैच्छिक जनसहभागिता आधारित पहल है। उन्होंने कहा, “जो भी दानरो नदी से जुड़ाव महसूस करता है और उसके हित में कार्य करना चाहता है, वह सादर आमंत्रित है।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    उपायुक्त के निर्देश पर ओबरा स्कूल की जांच, एमडीएम में मिली अनियमितता

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया ‘कला गुरु सम्मान’संगीत साधक डॉ. लालमोहन मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    error: Content is protected !!