शांति निवास,ज्ञान निकेतन और बीएनटी संत मैरी अपने अपने मैच जीते

Location: Garhwa

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग

गढ़वा
जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान मे गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में शांति निवास हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा को 71 रनों से ज्ञान निकेतन बेलचांपा की टीम ने ज्ञान भारती बेल चंपा को 12 रनों से बीएनटी संत मैरी की टीम ने डीएवी मॉडल मॉडल को दस विकेट से हराकर अपने पूरे अंक हासिल किया।
उद्घाटन मैच में शांति निवास में पहले बल्लेबाजी करते हुए चांदनी के 32 और ग़ुलफ्सा के 35 रन बिना विकेट खोए 91 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की टीम 20 रन पर ही सिमट गई। शांति निवास हाई स्कूल की और से चांदनी ने दो और शीतल ने तीन विकेट लिया। दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने अर्पिता के 13, आयुषी के 16 रन के सहयोग से पांच विकेट खोकर 77 रन बनाए।ज्ञान भारती की और से आयुषी और झूमझूम ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान भारती की टीम निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर अतिका के 26 और खुशबू के आठ रन के सहारे 65 रन ही बना पाई। तीसरे मैच में डीएवी मॉडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएनटी संत मैरी के गेंदबाजी के सामने टीक नहीं पाई और पूरी टीम 21 रन पर ही सिमट गई। 22 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम ने रागिनी के 17 रन के सहारे दो ओवर में ही बिना विकेट खोए जीत दर्ज करते हुए अपने पूरे अंक अर्जित कर लिया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार शांति निवास की चांदनी,ज्ञान निकेतन बेलचम्पा के आयुषी और बीएनटी संत मैरी के रागिनी पांडे
को प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन केशरी, उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!