मेराल पश्चिमी पंचायत में कुएं में गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पंचायत में शोक

Location: Meral


मेराल पश्चिमी पंचायत में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचम यादव के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार करीब दो बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचम यादव अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए कुएं पर लगे डीजल पंप को चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीधे कुएं में गिर पड़े। कुएं में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम द्वारा थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचम यादव एक मिलनसार, मृदुभाषी और सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि नाथुन राम, अवधेश यादव, रामबली यादव, शंभू यादव, अरविंद सिंह, विजय ठाकुर, सुनेश्वर यादव, देवी शरण पासवान, श्रवण राम, डॉ. राजीव यादव, कामेश्वर सिंह, रामाधार राम, वीरेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!