शहीद हवलदार महिमानंद शुक्ला की स्मृति में सीआरपीएफ ने किया स्मृति पटीका का अनावरण

Location: Garhwa

गढ़वा :172 बटालियन केंद्रीय रिज़र्वपुलिसबल(सीआरपीएफ), गढ़वा के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीद हवलदार महिमानंद शुक्ला की स्मृति में एक स्मृति पटीका का अनावरण राजकीय उच्च विद्यालय, कुन्दरी (पलामू) में किया गया। यह वही विद्यालय है, जहां से शहीद महिमानंद शुक्ला ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूर्ण की थी।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की पत्नी वीर नारी श्रीमती प्रिया देवी ने स्मृति पटीका पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद के गुरुजन श्री सत्यनारायण प्रसाद एवं श्री शालिग्राम सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भावुक होकर अपने प्रिय शिष्य की स्मृतियों को साझा किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को देशभक्ति और बलिदान के महत्व की सीख दी।

समारोह में शहीद की पत्नी एवं उनके दोनों शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में 172 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी श्री कुलदीप कुमारउप कमांडेंट श्री उमा रमन रामेश्वरम सहित अन्य अधिकारीगण एवं जवानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि शहीद हवलदार महिमानंद शुक्ला 11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए एक लैंड माइंस विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान दिनांक 20 फरवरी 2025 को उन्होंने वीरगति प्राप्त की। उनके बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!