शराब के नशे में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत।

Location: पलामू

मेदिनीनगर। छतरपुर थाना क्षेत्र के सोनार मोहल्ला निवासी बिरजु माली के पुत्र पंचम कुमार उम्र 25 वर्ष की शराब के नशे में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पंचम कुमार छतरपुर किसी होटल में काम करता था। मंगलवार की शाम होटल से काम करके वह अपना घर वापस लौट रहा था।इसी बीच रास्ते में वह शराब का सेवन कर लिया और घर जाने लगा। इसी बीच शराब के नशे में रास्ते में सड़क पर गिरकर वह घायल हो गया। बाजार से लौट रही पंचम की मां कलवाती देवी ने देखा कि पंचम सड़क पर गिरकर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पंचम को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद परिजन एंबुलेंस की सहायता से पंचम को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर चौक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!