शब-ए-बरात: अकीदत और भाईचारे की रोशनी से जगमगाए श्री बंशीधर नगर

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को शब-ए-बरात आपसी भाईचारे व अकीदत के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के नगर उंटारी, चेचरिया, बरडीहा, कधवन, कोइन्दी, कुशदण्ड, हुलहुला, सोनबरसा सहित कई गांवों में शब-ए-बरात का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

गुरुवार शाम से ही शब-ए-बरात की इबादत शुरू हो गई थी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में फातिहा खानी की। मस्जिद, कब्रिस्तान और घरों को चाइनीज लाइटों से खूबसूरती से सजाया गया, जो आकर्षक लग रहा था।

बरडीहा मस्जिद में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। हाफिज अब्दुल हकीम अंसारी ने कहा कि शब-ए-बरात की रात कुरान-ए-पाक की तिलावत और नवाफिल नमाज अदा करने का महत्व है। इस रात में अल्लाह से भाईचारे, एकता और सलामती की दुआएं मांगी जाती हैं। महिलाओं ने भी अपने घरों में इबादत की।

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की कब्रों पर अगरबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ा।
सरपरस्त शमीम खान, महमूद आलम सीनियर, व्यवसायी आमीन खान, मौलाना एजाज अंजुम, मौलाना पैगाम राजा, मौलाना अब्दुल कादिर, मौलाना आबिद हुसैन, फुलटून खान, खुर्शिद खान, अख्तर खान, बरडीहा सदर मुश्ताक अहमद शेख, सलीम अंसारी, डॉ. रिजवान अहमद, राकिब अनवर, मुस्तकीम अंसारी, रईस अंसारी, दिलशाद अहमद, साजिद रजा, अफरोज, गुलाम, इंतजार, मकसूद, असलम अहमद रजा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!