विधायक ने स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं अंबिका सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)।
प्रखंड क्षेत्र के मोरबे फोटो खेल मैदान (भीम बराज के समीप) गुलाब गार्डेन में शुक्रवार को स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह (बीएसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, सीजन-2 का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने फीता काटकर और बैटिंग कर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।
उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यह क्रिकेट टूर्नामेंट पूर्वजों की स्मृति में आयोजक अनूप सिंह की देखरेख में तथा डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. शमशेर सिंह, विकास सिंह, राजू सिंह, मिठू सिंह एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि दोनों ने अपने जीवन में समाज और क्षेत्र के लिए जिस समर्पण और सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशा और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।
उद्घाटन मैच करकटा (मझिआंव थाना क्षेत्र) और नवगढ़ (उंटारी रोड, पलामू जिला) टीम के बीच खेला गया, जिसमें करकटा टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखा गया।
मैच में अंपायर की भूमिका पंकज ठाकुर एवं अंकित कुमार ने निभाई, जबकि उद्घोषक की भूमिका बबलू भारती ने निभाई।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, मुखिया ललित बैठा, शंभू पासवान, सुंदर सिंह, सुदेश प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, रामयश सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह, कांडी जिप सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार, रविंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेंद्र सिंह कालिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!