नीलगाय की चपेट में आने से युवक की मौत, चाचा घायल

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)।
बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार की शाम नीलगाय की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 7 बजे मझिआंव थाना क्षेत्र के दुबे तहले गांव निवासी करीब 22 वर्षीय बाबूलाल रवी अपने चाचा सोनू रवि के साथ बरडीहा स्थित रिश्तेदार के यहां से मोटरसाइकिल द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरडीहा–मझिआंव मुख्य सड़क पर बभनी गांव के पास अचानक नीलगाय ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और दोनों को रौंदते हुए सड़क पार कर गई।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में बाबूलाल की हालत चिंताजनक होने पर उसे रांची रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में डाल्टनगंज के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे बाबूलाल की मृत्यु हो गई।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर में शव गांव पहुंचते ही घर में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, मृतक की शादी आगामी अप्रैल माह में होने वाली थी। अंतिम संस्कार मझिआंव कोयल नदी के श्मशान घाट पर किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि सह अध्यक्ष प्रत्याशी शोमा जायसवाल, मारुति नंदन सोनी, पुष्पक पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय, विरेंद्र चंद्रवंशी, बिगू राम सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उपस्थित लोगों ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!