विद्यालय में छात्र से मारपीट का मामला, अभिभावक ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (प्रतिनिधि): भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव निवासी रामकरेस यादव ने बीआरसी कार्यालय भवनाथपुर में आवेदन देकर नव प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय की लापरवाही के कारण कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र निरंजन कुमार स्कूल के ही एक अन्य छात्र द्वारा मारपीट का शिकार हुआ, जिससे उसके सिर में चोट लगी।

रामकरेस यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है, लेकिन घटना के बाद भी न तो प्रधानाचार्य अनिल यादव और न ही शिक्षक रामनाथ यादव ने कोई ठोस कार्रवाई की, न ही जिम्मेदारी ली। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त शिक्षक विद्यालय संचालन में पहले से ही लापरवाही बरतते आ रहे हैं। समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते और अधिकतर समय विद्यालय परिसर से बाहर बातचीत में व्यस्त रहते हैं।

घटना के बाद घायल छात्र निरंजन कुमार को भवनाथपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। रामकरेस यादव ने बीआरसी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!