वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

Location: Meral

Writing

मेराल थाना क्षेत्र के बाना जांघ गांव निवासी 32 वर्षीय उदय सिंह की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उदय सिंह-तूफान और हल्की बारिश के दौरान महुआ पेड़ के नीचे डोरी चुन रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। परिजनों ने आपदा विभाग एवं सरकार से मुआवजे की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग को जानकारी दे दी गई है। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि जगजीवन राम ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इधर, अंचल कर्मचारी शैलेश कुमार महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा घटना की पुष्टि की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!