वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर विरोध, अल्पसंख्यक अधिकार मंच ने जताई आपत्ती

Location: Garhwa

गढ़वा: केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर अल्पसंख्यक अधिकार मंच, गढ़वा ने कड़ा विरोध जताया है। मंच ने इसे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह कानून तानाशाही रवैये से बहुमत के बल पर पारित किया गया है।

मंच ने यह भी कहा कि वक्फ एक्ट 1995 में बिना मुस्लिम समाज के विशेषज्ञों और मुतवल्लियों से मशवरा किए गए संशोधन असंवैधानिक हैं। जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) द्वारा दिए गए सुझावों की भी अनदेखी की गई है।

वक्फ संपत्तियों में मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, कब्रिस्तान, मजार, मकबरा, दुकानें और कृषि भूमि जैसी संपत्तियां शामिल हैं, जिन्हें मुस्लिम समाज ने दान स्वरूप वक्फ किया था। मंच का कहना है कि इस कानून से वक्फ संपत्तियों को नुकसान हो सकता है।

प्रेस विज्ञप्ति में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन: यह अधिनियम धार्मिक स्वतंत्रता के तहत अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लंघन करता है। वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की सदस्यता से मुस्लिम संपत्तियों पर हस्तक्षेप हो सकता है। सरकारी नियंत्रण में वृद्धि: यह कानून सरकारी नियंत्रण को बढ़ाता है, जिससे नौकरशाही का अतिक्रमण और भेदभाव हो सकता है। ऐतिहासिक वक्फ संपत्तियों का खतरा: इस कानून से पारंपरिक रूप से वक्फ की गई संपत्तियों पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।विवादों में वृद्धि: वक्फ ट्रिब्यूनल की जगह जिला कलेक्टरों को संपत्ति विवादों का अधिकार देने से समाधान प्रक्रिया जटिल हो सकती है। गैर-मुस्लिम प्रतिनिधित्व: वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को सदस्य बनाने से बोर्ड की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। वक्फ करने की नई शर्त: अब वही व्यक्ति वक्फ कर सकता है जो कम से कम पांच वर्षों से इस्लाम धर्म का पालन कर रहा हो, जो अन्य धर्मों के लिए भेदभावपूर्ण है। मौके पर डॉक्टर यासीन अंसारी मेदनी खान चुन्नू करैशी मासूम खान वसीम खान फरीद खान वह अन्य लोग उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह
    error: Content is protected !!