झारोटेफ गढ़वा: चार प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली, शिक्षकों की मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ), गढ़वा जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को मंझियाव, रमना, बरडीहा एवं डंडा प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रत्येक प्रखंड में झारोटेफ के प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसे जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक के रूप में मॉनिटर किया।

प्रमुख मांगें:शिक्षकों एवं कर्मचारियों को MACP का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। सभी को शिशु शिक्षण भत्ता अविलंब प्रदान किया जाए।                                                               मंझियाव:प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर मेहता और सचिव जितेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में बीडीओ प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। बीडीओ ने सभी मांगों को उचित बताते हुए राज्य सरकार को भेजने की बात कही। रमना:अंचलाधिकारी को प्रखंड अध्यक्ष विमल पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। अंचलाधिकारी ने MACP को अत्यंत आवश्यक बताते हुए शिक्षकों की मांगों पर सहमति जताई। बरडीहा:बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक नरेन्द्र कुमार को प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। डंडा:यहां बीडीओ के अनुपस्थित रहने पर पंचायती राज समन्वयक संतोष कुमार को प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने ज्ञापन सौंपा।

झारोटेफ जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने चारों प्रखंडों के पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह
    error: Content is protected !!