अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 24, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


उंटारी रोड थाना कांड का पलामू पुलिस ने किया उद्भेदन, अन्य आरोपितों की तलाश जारी
पलामू। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार उंटारी रोड थाना पुलिस ने हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उंटारी रोड थाना कांड संख्या-37/2026 के तहत 15 जुलाई 2026 को ग्राम शेखडीहा, सतबहिनी पंचायत स्थित कोयल नदी के बालू से एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सचिन कुमार साह के रूप में हुई थी।
अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान में खुलासा हुआ कि 14 जुलाई 2026 की रात अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सचिन कुमार साह की मौत हो गई थी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को कोयल नदी के बालू में दफना दिया गया तथा बिजली के तार को भी छिपा दिया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में कमल रजवार उर्फ बबलू एवं रामजी रजवार शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर लगभग 50 फीट लोहे का बिजली तार तथा करीब 1.5 फीट लंबाई के छह लकड़ी के खूंटे बरामद किए हैं।
पलामू पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!