झामुमो जिला कमिटी का पूर्ण पुनर्गठन, नए नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाईयों की उम्मीद: मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस बार जिला कमिटी में सभी पदों पर नए और ऊर्जावान चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने नव मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुनर्गठित जिला कमिटी में शंभु राम को अध्यक्षश्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्षशरीफ अंसारी को सचिव और चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही, सभी प्रखंड एवं नगर पंचायत कमिटियों का भी पूर्व में पुनर्गठन किया जा चुका है।

शुक्रवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिला और प्रखंड स्तर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर और बुके देकर बधाई दी।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा, “नई कमिटी के सभी पदाधिकारी अनुभवी और उत्साही हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाया जाएगा। ये कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और सभी को अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।

कार्यक्रम में तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अरविंद यादव, रेखा चौबे, शांति देवी, चंदा देवी, रेखा पाठक, आशीष अग्रवाल, सलीम जाफर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह
    error: Content is protected !!