रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कल पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या को लेकर जो बयान दिया था उसे आपने कल सुना और देखा भी। मंत्री जी की जब देशभर में आलोचना होने लगी तो आज सोनू जी सफाई देने के लिए मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि कल पहलगाम की घटना पर कटाक्ष किया था। अब बताइए जिस घटना से पूरे देश मैं गुस्सा और गम है, उस घटना को लेकर एक जिम्मेदार व्यक्ति और राज्य का कैबिनेट मंत्री कटाक्ष कर रहा है। यह तो और गंभीर मामला है। क्या यह समय कटाक्ष करने का है। घटना के लिए पाकिस्तान और आतंकियों को जिम्मेदार ठहराने के बदले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहे थे और इस्वतीफा भी मांग रहे थे। आज जब सफाई देने आए तो एक और बड़ी गलती कर दी। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का नाम ही गलत बता दिया। मंत्री जी को यह जानकारी नहीं है कि वहां उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बताते हुए जिम्मेदारी की बात कही है। अब बताइए उच्च शिक्षा मंत्री कितने ज्ञानी हैं, एक गलती को छुपाने के लिए जब सामने आए तो फिर दूसरी गलती कर दी। अब आगे क्या कहते हैं यह देखना होगा। लगता है कि मंत्री इरफान अंसारी का असर अब अन्य मंत्रियों पर भी हो चुका है। इसीलिए मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं। इरफान अंसारी ने भी पहलगाम घटना के लिए पाकिस्तान और आतंकियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, बल्कि उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। विपक्षी नेताओं के बोल तो ऐसे हैं, जैसे हमारे देश के दुश्मनों के। अब जनता फैसला करेगी कि ऐसे नेताओं का क्या करना है। बरहाल मंत्रियों के बयान से झारखंड की जनता शर्मसार हो रही है। ऐसे ही ज्ञानी मंत्री इस राज्य के कर्ताधर्ता हैं।
13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार
Location: Manjhiaon मझिआंव/बरडीहा। बरडीहा प्रखंड के जतरो-बंजारी पंचायत अंतर्गत सेमरी महादलित बस्ती में वर्षों से बंद पड़े आवागमन के रास्ते को प्रशासन ने खुलवा दिया। जनता दरबार में मिली शिकायत…











