रामनवमी को लेकर मेराल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

Location: Meral

मेराल/प्रतिनिधि

रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को मेराल पुलिस प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के तहत पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च मेराल थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, हाई स्कूल, मुख्य बाजार, देवी धाम होते हुए अस्पताल तक निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, वीडियो सतीश भगत एवं थाना प्रभारी विष्णुकांत ने संयुक्त रूप से किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। उन्होंने लोगों से प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च में एसआई प्रेम प्रकाश पांडेय, रवि कुमार, दीपक पासवान, अरविंद कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!