रामनवमी की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मां शायर देवी धाम में टेका मत्था

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम मंदिर में छठा वार्षिक महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और क्षेत्र में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर देवी धाम के मंच से उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्शों को अपनाने से ही ऐसे पर्वों और भव्य आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए जाति-धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का सम्मान करना ही सच्चे राम राज्य की स्थापना का मार्ग है।
पूर्व मंत्री ने देवी धाम के भव्य वार्षिक महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह सब टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने मंदिर की भव्यता और स्वच्छ वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा सुंदर और आकर्षक मंदिर अन्यत्र कम ही देखने को मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मंदिर निर्माण से लेकर विभिन्न आयोजनों में उनका योगदान रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले सहित पलामू प्रमंडल के कई धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी, जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान विधायक के माध्यम से अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी जाए, उनके स्तर से भी पूरा सहयोग रहेगा।
इससे पूर्व संचालन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद ने पूर्व मंत्री को अंगवस्त्र, बुके और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, मुखिया रामसागर महतो, मुखिया पति मुन्ना राम, संजय भगत, दशरथ प्रसाद, अतहर अली, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश (सुड्डू), महेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद, देवी शरण पासवान, धनंजय चौधरी, नवीन प्रसाद, अनुज प्रसाद, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, भंडुल, अशोक, चंदन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!