कन्या पूजन के साथ काली शक्ति पीठ मकरी कुटिया का नवरात्र अनुष्ठान संपन्न

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड के मकरी गांव स्थित सर्वेश्वरी आश्रम परिसर में बने काली शक्ति पीठ मकरी कुटिया में आयोजित चैती नवरात्र अनुष्ठान का समापन कन्या पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया।
नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में पूजा-पाठ के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी महत्व दिया गया। आश्रम परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
काली शक्ति पीठ के उपाध्यक्ष बिहारी राम ने बताया कि इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आए श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कलश स्थापना कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आश्रम प्रबंधन द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।
पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने अपनी मेडिकल टीम के साथ लगातार मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं।
नवरात्र के अंतिम दिन बड़े बाबा की विशाल प्रतिमा को ताजे फूलों से सजाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कुआंरी कन्याओं का पूजन कर उन्हें नए वस्त्र पहनाए गए और भोजन कराया गया।
अनुष्ठान के समापन पर बाहर से आए श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में मंत्री रमेश यादव, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, व्यवस्थापक यशवंत प्रसाद, डॉ. कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप यादव, डॉ. विकास चंद्र, साधु प्रजापति, छोटू कुशवाहा, शिवपूजन यादव, डॉ. अभय यादव, मुकेश गुप्ता, बबलू मौर्य, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, दुर्गा कुमारी, प्रतिमा देवी एवं माता लालमणि देवी सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!