राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, अब तक 34 मरीजों की मिली रोशनी

गढ़वा: नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए राधा लक्ष्मी ट्रस्ट और डीबीसीएस गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में शहर के चिरौजिया स्थित राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर में कुल 20 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। वहीं, वर्ष 2025-26 के नए सत्र में अब तक कुल 34 मरीजों को ऑपरेशन के माध्यम से राहत पहुंचाई जा चुकी है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अनुभवी और कुशल चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से उन लोगों को सीधा लाभ मिलता है जो आर्थिक कारणों से इलाज नहीं करवा पाते।

राधिका नेत्रालय की प्रबंधक पायल गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया जाता है ताकि उनकी दृष्टि में सुधार हो सके। साथ ही, दूर-दराज से आनेवाले मरीजों के लिए ठहरने और भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। यह सेवा पूरी तरह मानवता और समाज सेवा के उद्देश्य से की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार होता रहेगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सा कर्मियों और संस्थाओं का योगदान प्रशंसनीय रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल
    error: Content is protected !!