रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: गढ़वा/

रंका: रंका अनुमंडल राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तित्व रामप्रसाद यादव का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनका निधन रंका स्थित उनके आवास पर हुआ। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मूल रूप से रंका प्रखंड के शिंजो गांव निवासी रामप्रसाद यादव रंका अनुमंडल की राजनीति का एक चर्चित और सम्मानित चेहरा थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे विभिन्न राजनीतिक दलों, जिनमें कांग्रेस भी शामिल रही, से जुड़े रहे। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में सक्रिय भूमिका निभाई और रंका अनुमंडल राजद के अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गढ़वा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामप्रसाद यादव जीवनभर पार्टी और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुड़े रहे। उनका निधन न केवल राष्ट्रीय जनता दल, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जिला राजद परिवार दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रामप्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी सेवाओं को पार्टी सदैव याद रखेगी। जिला कमेटी इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
उनके निधन पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. अलख निरंजन सिन्हा, मोरध्वज प्रसाद सिंह, दीनबंधु पांडेय, शोयब खलीफा, हाजी फरूद्दीन खलीफा, श्रीनिवास सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
रामप्रसाद यादव के निधन से रंका अनुमंडल ने एक अनुभवी, लोकप्रिय और जनसरोकारों से जुड़े वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व को खो दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    रंका के वरिष्ठ नेता व राजद के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    मझिआंव व बरडीहा में एसआईआर को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग, आप नेता ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

    यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग, आप नेता ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

    शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, बीपीओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

    धर्मांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर पिथौरिया में सनातनी-सरना प्रतिनिधियों की बैठक, जल्द जागरूकता यात्रा निकालने की घोषणा

    धर्मांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर पिथौरिया में सनातनी-सरना प्रतिनिधियों की बैठक, जल्द जागरूकता यात्रा निकालने की घोषणा

    उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील

    उपायुक्त ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा, अभिभावकों से सहयोग की अपील
    error: Content is protected !!