युवाओं को नशे से बचाने में शिक्षकों की भूमिका अहम : उपायुक्त”

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 11, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित


मेदिनीनगर (पलामू): 15 जून से 26 जून 2026 तक पूरे राज्य में चलाए जाने वाले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान को लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार एवं एडीपीओ अम्बुजया पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अब इसका प्रभाव शिक्षण संस्थानों तक भी पहुंच चुका है। ऐसे में विद्यालयों को नशामुक्त बनाए रखने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को भी नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और विद्यार्थियों के बीच लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में मानव श्रृंखला, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि नशा एक दलदल की तरह है और युवाओं व स्कूली बच्चों को इससे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यशाला में 15 जून से 26 जून तक संचालित होने वाले अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, संबंधित विद्यालयों तथा शिक्षकों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। :::

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!