मेराल में हर घर तिरंगा जागरूकता यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Location: Meral

मेराल। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को मेराल उत्तरी और दक्षिणी मंडल ने संयुक्त रूप से तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

जुलूस अस्पताल चौक से शुरू होकर बस स्टैंड, डंडई रोड, स्टेशन रोड होते हुए पुनः अस्पताल चौक पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “तिरंगा हमारा शान है, घर-घर का तिरंगा अभिमान है” जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने ऑपरेशन सिंदूर, सेनाओं के शौर्य और देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने कहा कि पहले केवल सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों पर ही तिरंगा फहराया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री की पहल से आज हर घर में तिरंगा लहर रहा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रुपू महतो, कंचन पांडे, विनय चौबे, आनंद चंद्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री देवी, नरेश यादव, भानु चौधरी, विनय चौधरी, मुनेश्वर चौधरी, भोलाराम, कमलेश चौधरी, राजू चौधरी, सरजू चौधरी, दशरथ चौधरी, रामजी कुशवाहा, वीरेंद्र ठाकुर, धनंजय शर्मा, रोहित कुमार, वीरेंद्र चौधरी, देवव्रत कुमार मेहता, सुमेर पासवान, राधेश्याम यादव सहित कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!