मेराल में विशाल कलश यात्रा के साथ नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

Location: Meral



📝 मेराल, प्रतिनिधि:
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को मेराल स्थित प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम मंदिर परिसर से विशाल कलश एवं शोभा यात्रा के साथ नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष आशीष उर्फ दौलत सोनी उपस्थित रहे। वहीं आचार्य आशीष वैद्य, आचार्य कमलेश वैद्य, दिनेश कुमार पाठक, डॉ. पतंजलि केसरी, सियाराम सिन्हा एवं डॉ. लाल बहादुर सहित अन्य विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को कलश एवं धार्मिक ध्वज प्रदान किया गया।
जय श्री राम और जय हनुमान के गगनभेदी जयकारों के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बर नदी छठ घाट, शिव मंदिर, बस स्टैंड, हॉस्पिटल चौक होते हुए सरस्वती नदी तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के जयकारों और ध्वनि यंत्रों से बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का संचालन देवी धाम संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय भगत एवं वर्तमान अध्यक्ष विजय प्रसाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया तथा वासंतिक नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज प्रसाद, विनोद प्रसाद, रुपू महतो, धनंजय चौधरी, देवेंद्र शर्मा, विनोद कुशवाहा, विकास कुमार, विवेक कालिया, रविंद्र प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, मुन्ना राम एवं मीडिया प्रभारी विकास कुमार सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
वहीं आयोजन के दौरान संजय सिंह के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!