मेराल में चैत्र नवरात्र की धूम, हासनदाग देवी धाम सहित मंदिरों में कलश स्थापना

Location: Meral

मेराल, प्रतिनिधि:
प्रखंड क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को हासनदाग देवी धाम सहित विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना की गई। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।
हासनदाग के प्रसिद्ध देवी धाम में वाराणसी से आए आचार्य पंडित विश्वाकांत पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में राम दरबार की विशेष पूजा-अर्चना के साथ रामचरितमानस के नवाह पारायण पाठ का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!