मझिआंव व बरडीहा में नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में पूजा-अर्चना व कलश स्थापना

Location: Manjhiaon


मझिआंव, प्रतिनिधि:
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से होते ही मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर विभिन्न गांवों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधानपूर्वक मां अंबे की पूजा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया।
गायत्री शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शक्ति कलश स्थापना, वेदी पूजन एवं सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की विधिवत पूजा और आरती की गई।
नवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, युवा मंडल के जिला समन्वयक बीरेंद्र सोनी, शक्तिपीठ के परिव्राजक दिनेश पाल, उप समन्वयक देवमुनी विश्वकर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने नवरात्रि अवधि में 24-24 हजार गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लिया। वहीं महिला मंडल की प्रखंड समन्वयक सुनीता चौरसिया, श्वेता कुमारी एवं अन्य गायत्री परिजनों ने 12-12 हजार मंत्र जाप का संकल्प लिया। सेवानिवृत्त शिक्षक पारस मिस्त्री ने भी 4500 गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लिया है।
इसी क्रम में मझिआंव दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, देवी मंडप, काली मंदिर एवं शिव मंदिर सहित सभी देवालयों में माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। मंदिरों को आकर्षक रोशनी एवं झालरों से सजाया गया है, वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भक्ति गीतों का प्रसारण लगातार जारी है।
पूरे क्षेत्र में भगवा ध्वज से सड़कों और मंदिर परिसरों को सजाया गया है, जिससे मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में नवरात्रि को लेकर गहरा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!