मेराल में बीईईओ रंभा चौबे समेत सात शिक्षकों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

Location: Meral



मेराल प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में 31 जनवरी को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) रंभा चौबे के सेवानिवृत्त होने पर बीआरसी कर्मियों एवं शिक्षकों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंभा चौबे के साथ प्रखंड के छह अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में पूर्व बीईईओ जयशंकर राम, पूर्व बीईईओ शिव कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, शिक्षक संघ के शिवशंकर, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम सहित बड़ी संख्या में बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पूर्व बीईईओ शिव कुमार सिंह ने रंभा चौबे के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समय की पाबंदी, शालीन व्यवहार एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन किया, जो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। वहीं जयशंकर राम ने संगीत और कविता के माध्यम से उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि रंभा चौबे का व्यवहार जितना मधुर और शालीन रहा, उतनी ही वे अपने दायित्वों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहीं। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ दस प्रखंडों का प्रभार संभालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे रंभा चौबे ने सहजता से पूरा किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, शिक्षक संघ के नेता सूर्यदेव तिवारी, शिक्षक कृष्ण मुरारी पांडे, रमाकांत पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की और सेवानिवृत्ति के बाद सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में लोगों के स्नेह से अभिभूत रंभा चौबे ने कहा कि शिक्षा से जुड़े कर्मियों को समय का पाबंद होना चाहिए, क्योंकि शिक्षकों पर विभागीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी होते हैं। उन्होंने कहा कि दस प्रखंडों का प्रभार होने के बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया और उनका कार्यकाल बेदाग रहा।
कार्यक्रम का संचालन अशोक विश्वकर्मा एवं पूनम श्री ने किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। समारोह में रवि कुमार वैद्य, निखिल कुमार सहाय, धनंजय गुप्ता, सांभा कुमारी, रजिया खातून, मिथिलेश पांडे, भरत राम, अरुण चौबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अजय सिंह, मुन्ना राम, महेंद्र प्रसाद, अखिलेश चौबे, मनोज राम, अमित सिंह, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!