मेराल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन सेंटर सील

Location: Meral


मेराल (गढ़वा)। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय पांडे के निर्देश पर शनिवार को मेराल प्रखंड क्षेत्र के ओखरगाड़ा पचपेड़ी मोड़ स्थित एक ऑनलाइन सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सेंटर को तत्काल सील कर दिया।
कार्रवाई प्रभारी बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णु कांत की उपस्थिति में की गई।
सीओ यशवंत नायक ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह मामला संज्ञान में आया था। पचपेड़ी मोड़ स्थित विशाल ऑनलाइन सेंटर पर संदिग्ध तरीके से मोटी रकम लेकर पलामू सदर अस्पताल के नाम पर जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच टीम गठित कर छापेमारी की गई।
जांच के दौरान सेंटर से बड़ी संख्या में आधार कार्ड की छाया प्रतियां, विभिन्न जन्म प्रमाण पत्र और कई आवेदन फॉर्म बरामद किए गए। पूछताछ में संचालक विशाल कुमार (निवासी गोंदा गांव) ने बताया कि वह डाल्टनगंज के संतोष कुमार के व्हाट्सएप पर अभिभावकों के आधार कार्ड भेजकर 1000 से 1400 रुपये तक की राशि भेजने पर जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराता था।
संचालक ने यह भी स्वीकार किया कि अब तक वह लगभग 30 से 40 जन्म प्रमाण पत्र इस तरीके से बनवा चुका है।
सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि उक्त सेंटर अनाधिकृत रूप से जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने में संलिप्त था। यह कार्य जनहित और विधि व्यवस्था के खिलाफ गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
प्रशासन ने सेंटर को सील कर दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। सीओ ने कहा कि इसमें संलिप्त सभी लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!