खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है: डीएफओ

Location: Garhwa


गढ़वा
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में 15 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ वन प्रमंडल पदाधिकारी जे बी अब्राहम, संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी और सचिव आनंद सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस
मौके पर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएफओ जे बी अब्राहम ने कहा कि कंडीशन के साथ जो सामंजस्य बना ले वही बड़े खिलाड़ी की पहचान होती है। चाहे कोई भी खेल हो, जो खिलाड़ी माहौल को पढ़कर अपना गेम बदल लेता है वही मैच विनर बनता है। आपलोगों को बेहतर संसाधन नहीं है उसके बाद भी काफी गर्मी में आप सभी खिलाड़ी कैसे सामंजस्य बैठाकर बेहतर खेल रहे है यही एक बेहतर खिलाड़ी का पहचान है।आप लोगों के अंदर अभी काफी ऊर्जा है इस ऊर्जा को आपको सही दिशा में इस्तेमाल करना है। संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है खेलने से हम स्वस्थ रहते है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहेगा तो हम अच्छा काम करेंगे। फिट रहने के लिए खेलना होगा आज जिम जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, परंतु खेलने वाले लोगों को कभी परेशानी नहीं होती है यह देखने और सुनने को भी मिलता हैं इसलिए हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए खेल को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करे। टेबल टेनिस खेल में काफी अवसर है आप टेबल टेनिस जरूर खेले। टेबल टेनिस खेल को हॉकी की तरह राज्य का खेल बनाए। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि टेबल टेनिस खेल आज जिले में पहचान का मोहताज नहीं है टेबल टेनिस के 18 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने कहा कि दो दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रविवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि टेबल टेनिस बालक और बालिका दोनों वर्ग में छह अलग अलग श्रेणियों अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 ,अंडर 19 आयु वर्ग के साथ साथ ओपेन वर्ग के साथ वेटरन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।इस मौके पर संघ के सहसचिव प्रिंस सोनी सदस्य संजय कुमार सिंह, दरोगा पासवान, रोशन धर दुबे, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के कोच उमेश सिंह , रेखा चौबे, एंट संत मैरी की कोच जय मैम रोहन तिवारी सहित अनेक अभिभावक उपस्थित थे| मैच में अंपायर की भूमिका उज्जवल कुमार, रोशन कुमार पाल ,नीतीश कुमार मेहता, आयुषी कुमारी पांडेय, हर्षित कुमार पांडेय, रिद्धि सिंह मयंक राज, अंजली कुमारी आयुषी कुमारी वर्षा रानी ने निभाई तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही|

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है: डीएफओ

    खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है: डीएफओ

    मेराल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन सेंटर सील

    मेराल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन सेंटर सील

    गढ़वा पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 20 अपराधी गिरफ्तार, 47 वारंट और 1 कुर्की का निष्पादन

    गढ़वा पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 20 अपराधी गिरफ्तार, 47 वारंट और 1 कुर्की का निष्पादन

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसों का कहर: फोरलेन पर 4 युवकों की मौत, 2 घायल

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसों का कहर: फोरलेन पर 4 युवकों की मौत, 2 घायल

    मेराल की मूलभूत समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी : डॉ लालमोहन

    मेराल की मूलभूत समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी : डॉ लालमोहन

    बंशीधर नगर में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

    बंशीधर नगर में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश
    error: Content is protected !!