मेराल में न्याय आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित

Location: Meral

मेराल। जिला विधिक सेवा प्राधिकार व विधिक जागरूकता शिविर एवं, चलंत लोक अदालत न्याय आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मेराल , पूर्वी पंचायत भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

जिसका उद्घाटन अधिवक्ता उत्तम कुमार भारती बलबीर चौधरी प्रमुख दीपमाला कुमारी मुखिया राम सागर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ईश्वर सर पर अधिवक्ता बलबीर चौधरी ने कहा कि सरकार के सभी तरह के योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक देना ही विधिक जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही लोगों को कानून से संबंधित जानकारी भी दिया गया। उन्होंने कहा कि 3 लाख से कम आय वाले व्यक्ति को मुफ्त में कानून का लाभ दिया जाता है इसके अलावा मुफ्त में लोगों को अपने हक और अधिकार के बारे में सलाह दी जाती है। अधिवक्ता उत्तम कुमार भारती ने कहा कि विधि जागरूकता शिविर के तहत लोगों को कानून के बारे में जानकारी मुफ्त में दिया जाता है। उन्होंने डायन बिसाही महिला उत्पीड़न बाल विवाह नशा मुक्त, आदि कई बिंदुओं पर विस्तार से लोगों को जानकारी दिए। प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि, अधिक से अधिक लोगों को इस तरह के शिविर में शामिल होकर अपने हाथ और अधिकार के साथ कानून के बारे में जानकारी उपलब्ध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी योजनाओं के बारे में जानकारी होता है। इस अवसर पर पीएल भी, गोपाल चौबे मुखिया राम सागर महतो ने भी लोगों को विधिक जागरूकता के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर रौशन आरा, प्रधान सहायक सुनील कुमार रिजवान अख्तर जितेंद्र चौबे पंचायत सचिव परमानंद पाठक डॉक्टर लालमोहन छोटू कुमार वीरेंद्र राम सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!