आवास पूर्ण होने के सवा साल बाद भी नहीं मिला किस्त की राशि,लाभुक परेशान

Location: Manjhiaon

नगर पंचायत क्षेत्र में आवास के लाभुकों को आवास पूर्ण होने के बावजूद भी अंतिम किस्त की राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के खजुरी के टोला लकड़ी गांव निवासी सह लाभुक माया देवी ,कुंती देवी सहित अन्य ने बताई कि वे अपना आवास जो 2021-22को मिला था जिसे पिछले साल 2023के जनवरी मे ही पूर्ण कर दिया गया है, तथा नगर पंचायत कर्मी के द्वारा मार्च 2023मे ही जियो टैग किया गया है परंतु अभी तक 16 माह बीतने के बावजूद भी अभी तक अंतिम किस्त की राशि खाता में नहीं भेजा गया है।

जिससे हम सभी लाभुकों को मटेरियल के बकायेदारों के द्वारा पैसा की मांग की जा रही है। लाभुकों ने बताई कि नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं।जबकि कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अविलंब पैसा लाभुकों के खाते भेज दी जाएगी, परन्तु आश्वासन के एक माह से उपर बितने के बाद भी नहीं भेजा गया अंतिम किस्त की राशि।
इस संबंध में कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल काट दिया गया , मोबाइल रीसीभ नहीं करने से उनका बयान नहीं मिल सका ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!