मेराल बस स्टैंड पर बन रहे फ्लाईओवर के नीचे नाली निर्माण में घोर अनियमितता, झामुमो ने जताई नाराजगी

मेराल (प्रतिनिधि): मेराल बस स्टैंड के समीप बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे सड़क किनारे बनाई जा रही नाली में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाली की पट्टियों में लोहे की रॉड की जगह प्लास्टिक की रॉड लगाए जाने के कारण कई स्थानों पर पट्टियां टूटने लगी हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

इस मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान रंजन मिश्रा ने निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, “नाली की पट्टियों में घटिया प्लास्टिक की सरिया लगाई जा रही है, जो भारी वाहनों के दबाव में टूटती जा रही है। यह आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है।”

ज्ञान रंजन ने बताया कि निर्माण कार्य करा रही एमजी सीपीएल कंपनी को इस संबंध में सूचना देकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि तय समय सीमा के भीतर निर्माण में सुधार नहीं किया गया, तो झामुमो प्रखंड कमिटी मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगी, और जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

इस विषय पर झामुमो नेता एवं प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, “कंपनी की लापरवाही आए दिन देखने को मिल रही है। इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। छोटी-छोटी घटनाएं भी रोजमर्रा का हिस्सा बनती जा रही हैं।”

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!