मेराल थाना में विवाद निष्पादन शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

Location: Meral


मेराल। थाना परिसर के सभागार में शुक्रवार को विवाद निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं आवेदन के माध्यम से रखीं, जिनका समाधान सीओ जसवंत नायक, बीडीओ सतीश भगत और थाना प्रभारी विष्णु कांत द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार, शिविर में हासनदाग गांव से भूमि विवाद का मामला आया था, जिसका निष्पादन मौके पर ही सीओ जसवंत नायक ने किया। वहीं, गोंदा पंचायत के 35 अबुआ आवास के लाभुकों को नोटिस भेजकर शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के आलोक में सभी लाभुक शिविर में उपस्थित हुए।

लाभुकों ने शिविर में आवास निर्माण के लिए बालू की समस्या, भूमि विवाद और पानी की समस्या उठाई। इस पर सीओ जसवंत नायक एवं बीडीओ सतीश भगत ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। बीडीओ सतीश भगत ने लाभुकों से कहा कि बालू के लिए वे मुखिया के पास आवेदन दें, ताकि तत्काल समस्या का समाधान किया जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने आवास की राशि लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को विवाद निष्पादन शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें छोटे-छोटे मामलों का निपटारा वहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर एसआई अरविंद साहू, दिनेश मुंडा, नाजीर सुनील कुमार, आवास कोऑर्डिनेटर रशीद अंसारी, पंचायत सचिव परमानंद पाठक, सीआई जोनसन गिद्दी, राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार, मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी, पंचायत सहायक अमित कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!