जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा, 6 जून: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में भूमि अधिग्रहण मुआवजा, राशन, पेंशन, आवास, मंईया सम्मान योजना, आंगनबाड़ी में नियुक्ति, अवैध कब्जा, रोजगार, मजदूरी भुगतान, अतिक्रमण समेत कई समस्याएं सामने आईं।

रमना प्रखंड निवासी अर्जुन कुमार यादव ने एनएच 75 में अधिग्रहित भूमि और मकान का मुआवजा अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। भवनाथपुर के पंडरिया निवासी सरिता देवी ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत एक भी बार राशि नहीं मिलने की बात कही। मझिआंव प्रखंड की सविता कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयन के बावजूद उन्हें योगदान नहीं कराया गया है।

रंका प्रखंड के तमगे खुर्द निवासी संतोष राम ने आरोप लगाया कि सरना स्थल की चारदीवारी निर्माण कार्य में बाल मजदूरी कराई जा रही है और निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने प्रज्ञा केंद्रों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बैठक कर त्वरित सुधार के निर्देश दिए। राशन कार्ड निर्माण, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास और अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!