DA-JGUA और PM-Janman अभियान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

Location: Garhwa


गढ़वा, 6 जून: समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) और प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महा अभियान (PM-Janman) के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि धरती आबा अभियान के तहत गढ़वा जिले के 15 प्रखंडों के 113 गांवों में कुल 96,724 अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया जाना है। इस योजना के तहत ऐसे गांवों का चयन किया गया है जहां कुल जनसंख्या 500 से अधिक हो और अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 50 प्रतिशत या उससे अधिक हो।

अभियान के तहत वर्ष 2028-29 तक 17 मंत्रालयों की 25 से अधिक योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू किया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आधार पंजीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, छात्रावास और क्लासरूम निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और वन अधिकार पट्टा धारकों को आजीविका से जोड़ने जैसी योजनाएं शामिल हैं।

बैठक में जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय समितियों की भूमिकाओं पर चर्चा हुई। जिला समिति योजना की निगरानी और गति शक्ति पोर्टल पर डाटा अपलोड की जिम्मेदार होगी। प्रखंड स्तर पर ग्राम सभाएं आयोजित कर आवश्यकता का विश्लेषण किया जाएगा।

बैठक में अन्य कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और कंबल वितरण की भी समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, समाज कल्याण पदाधिकारी अल्पना कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, कार्यपालक अभियंता (REO और विद्युत), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, DPM UID, DPM JSLPS समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!