मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 2 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत तिवारी (26) को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को रेडमा निवासी विनीत तिवारी की हत्या कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, दिलीप तिवारी, प्रशांत तिवारी, राकेश तिवारी और रौशन तिवारी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य चार आरोपी फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के झांसी में छापेमारी कर प्रशांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसके पास से एक सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी को झांसी से मेदिनीनगर लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में फरार अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि मामले के अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!