मझिआंव में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत मझिआंव-बकोइया गांव के बीच पुरानी अस्पताल के पास मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान खजुरी हरिजन टोला (वार्ड संख्या 12) निवासी शिवपूजन राम के पुत्र 21 वर्षीय रितेश कुमार और रोहतास (बिहार) के नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरणाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय योगेंद्र राम के रूप में हुई है।
घायल युवक राकेश कुमार (23 वर्ष), जो रितेश का बड़ा भाई है, को स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक हैदर नगर से अपनी मौसेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर मझिआंव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
रितेश कुमार का अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी के श्मशान घाट पर किया गया, जबकि योगेंद्र राम का शव उसके पैतृक गांव भेज दिया गया।
घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, वार्ड पार्षद बालमुकुंद मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि मृतकों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!