झारखंड में अबुआ सरकार है, इसलिए नहीं सुनती विरोध की आवाज, भोजपुरी, मगही और अंगिका के बिना होगी जेटेट की परीक्षा

रांची: झारखंड में अबुआ सरकार है. आखिर इस अबुआ   सरकार को कौन चला रहा है. मुख्यमंत्री- मंत्री या अधिकारी. यह बड़ा सवाल है. सरकार की कार्यप्रणाली और सोच पर फिर एक बार सवाल खड़ा हुआ है. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)  नियमावली को मंजूरी दे दी. भारी विरोध के बावजूद भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं किया गया. कहा गया कि इसके लिए कमेटी बनेगी. कमेटी जब अनुशंसा करेगी तब इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा में शामिल किया जाएगा.
   पिछली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया गया था, लेकिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और दीपिका पांडे आदि के विरोध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. कहा गया था कि इस पर विचार किया जाएगा तब निर्णय लिया जाएगा.    अब बिना कोई निर्णय लिए पहले से तैयार प्रस्ताव को ही मंजूरी दे दी गई. कल किसी ने विरोध नहीं किया. वित्त मंत्री बीमार हैं. बैठक में नहीं थे. लेकिन उन्होंने तो पहले ही विरोध जता दिया था. सरकार को समझाया था. कल बैठक में नहीं थे तो क्या हुआ. दीपिका पांडे थी. पर विरोध की सूचना नहीं है. न कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.
भोजपुरी और मगही पलामू के कई इलाकों में बोली जाती है जबकि संथाल परगना के कई इलाकों में अंगिका बोली जाती है. इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है. लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है. मनमानी कर रही है. अधिकारी सरकार को मिस गाइड कर रहे हैं और सरकार उनकी ही सुन रही है.
  इसीलिए यह सवाल उठता है कि यह अबुआ सरकार है या बबूआ. जिसको कुछ पता नहीं है. पलामू प्रमंडल और संथाल परगना से आने वाले विधायक और मंत्रियों को यह पता नहीं है कि उनके इलाके में क्या भाषा बोली जाती है. यदि पता है तो फिर वह चुप क्यों हो जाते हैं.  विरोध क्यों नहीं करते. यह सवाल तो जनता पूछेगी.
  10 वर्षों से जेटेट की परीक्षा नहीं हुई है. अब परीक्षा होगी तो क्षेत्रीय भाषा के रूप में मगही, भोजपुरी और अंगिका शामिल नहीं होगी. यह ऐसी सरकार है जो विरोध की आवाज सुनती नहीं है. युवा आंदोलन कर रहे और सरकार अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रही है. जन भावना से मतलब नहीं है. वाह रे सरकार और हमारे माननीय.















आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!