मझिआंव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के शिवेशर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों तथा आगामी चुनावों को लेकर रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान बूथ स्तर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा गया और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, जिला युवा अध्यक्ष रामाशीष तिवारी, मुन्ना चौबे, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, रामलाला दुबे, बरडीहा मंडल अध्यक्ष अरविंद राम, मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, मझिआंव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, संयम सिंह, रविंद्र पासवान, विरेन्द्र नाथ दुबे, ललित बैठा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!