Location: Meral

मेराल थाना परिसर में रविवार को रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विष्णु कांत ने की।
बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। साथ ही अफवाहों से बचने और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्रवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने का आग्रह किया।
इस मौके पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार, बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, उपप्रमुख निजामुद्दीन खां, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, चंद्रमणि पाठक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता अतहर अली ने किया।
इसके अलावा मुखिया रामप्रताप साव, संजय राम, मनदीप सिंह, मुन्ना राम, धर्मराज राम, हरेंद्र चौधरी, समाजसेवी जहूर रंगसाज, खालिद अंसारी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, बबलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग बैठक में शामिल हुए।











