हृदयाघात से सदर सलाहुद्दीन खान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर।
अनुमंडल क्षेत्र के सम्मानित सदर सलाहुद्दीन खान का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे सामाजिक, प्रशासनिक और आम लोगों के बीच एक न्यायप्रिय और सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सलाहुद्दीन खान वर्ष 1980 से लगातार अनुमंडल के सदर पद पर कार्यरत थे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने सैकड़ों मामलों में निष्पक्ष और जनहित में फैसले दिए, जिससे उनकी विशेष पहचान बनी हुई थी।
उनके पुत्र आजाद जैदी खान उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके पिता का इलाज रांची स्थित पारस हॉस्पिटल में पिछले दस दिनों से चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें डाल्टनगंज के नारायणी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक इलाज किया, लेकिन हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया।
उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोगों ने कहा कि उन्होंने हमेशा न्याय और समाज सेवा को प्राथमिकता दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और न्यायप्रिय था, जिससे वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। विशुनपुर कर्बला मैदान में जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसे पीरे मुरशिद हुजूर नसिरे मिल्लत साहब ने पढ़ाया। इसके बाद पूर्णा नगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां हजारों लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।
शोक व्यक्त करने वालों में विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी, राजद नेता अभय कुमार पांडेय, शिवकुमार पांडेय, वार्ड परिषद ओमप्रकाश चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश, मुमताज खान, तनवीर खान, महमूद आलम (सीनियर), आमीन खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!