मझिआंव में आतंकी हमले के विरोध में हिंदू एकता मंच ने निकाला कैंडल मार्च, दर्जनों लोग हुए शामिल

मझिआंव प्रतिनिधि: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मझिआंव में हिंदू एकता मंच की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। बताया गया कि आतंकी संगठन द्वारा किए गए इस हमले में लगभग 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस घटना के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च मझिआंव बस स्टैंड से शुरू होकर मेन बाजार, तीनमुहान चौक, बलौक रोड, बकरी बाजार समेत विभिन्न इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर “आतंकी हमलावरों को फांसी दो”, “हिंदू एकता जिंदाबाद”, “हिंदुओं की हत्या बंद करो”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे नारों के साथ आक्रोश व्यक्त किया।

मार्च में पुष्प रंजन, विवेक सोनी, नीरज कमलापुरी, सचिदानंद सिंह, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, मनीष गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार, सनी चंद्रवंशी, मारुति नंदन सोनी, पिंटू कुमार चंद्रवंशी, ऋषि कुमार पांडेय, प्रेम कुमार, दीपक माली, बंटी मालाकार, वीर्य कुमार चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!