बर्थडे पार्टी के बाद लापता तीन बच्चे कानपुर से बरामद, सकुशल लौटे घर

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर से बर्थडे पार्टी के बाद लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को नगर ऊंटारी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सीडब्ल्यूसी से हैंडओवर लेकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिवार वालों में खुशी की लहर है।

नगर ऊंटारी थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 18 अप्रैल को तीन बच्चे अहिपुरवा गांव में एक दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर नहीं लौटे थे। डर के कारण वे सीधे नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस पकड़कर कानपुर पहुंच गए।

बाद में दिल्ली घूमने का विचार कर वे दिल्ली रवाना हो गए और वहीं से परिजनों से संपर्क किया। बच्चों के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ की मदद से बच्चों को कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेस किया गया। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने बच्चों को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया।

बुधवार की सुबह नगर ऊंटारी पुलिस कानपुर पहुंची और सभी औपचारिकताओं के बाद बच्चों को लाकर श्री बंशीधर नगर थाने में प्रस्तुत किया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें सीडब्ल्यूसी के माध्यम से परिजनों को सौंपा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!