एसडीएम ने तीन सरकारी चापानलों से हटवाए निजी मोटर, दी सख्त चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मेराल प्रखंड के बाना गांव में तीन सरकारी चापाकलों में लगाए गए निजी मोटर कनेक्शन हटवाए। यह कार्रवाई जल संसाधनों के निजी उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक हैंडपंप सभी के लिए हैं, इन्हें निजी मोटर लगाकर खेती या सिंचाई जैसे कार्यों में इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियां दोहराई जाती हैं, तो मोटर जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

संजय कुमार ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और सभी बीडीओ को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी हैंडपंपों का सर्वे कराएं। अगर कहीं भी अतिक्रमण या निजी कब्जा पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी खुद पहल कर अतिक्रमण हटाएं या अंचल अधिकारियों के सहयोग से कब्जा मुक्त कराएं।

उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला जल संकट की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में सार्वजनिक हैंडपंप आम जनता के लिए जीवन रेखा के समान हैं। एक व्यक्ति विशेष द्वारा हैंडपंप पर कब्जा कर लेने से बड़ी आबादी प्रभावित होती है।

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकारी चापाकलों से निजी मोटर हटाने की कार्रवाई का स्वागत किया और एसडीएम को त्वरित हस्तक्षेप के लिए धन्यवाद दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!