मझिआंव-बरडीहा में धूमधाम से सरस्वती पूजा संपन्न, भक्ति गीतों के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन

Location: Manjhiaon

मझिआंव: मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। बसंत ऋतु के आगमन पर लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंगलगीतों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा।

मंगलवार को भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां सरस्वती की प्रतिमा को नगरिया, नदी एवं जलाशयों में विसर्जित किया। इस दौरान “हमनी के छोड़ी के नगरिया ना हो, कईसे जईबू ए माई” जैसे भक्ति गीतों की गूंज से पूरा माहौल संगीतमय हो गया। विसर्जन जुलूस में हजारों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण शामिल हुए और पूरे गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती को विदाई दी।

सुरक्षा की दृष्टि से मझिआंव एवं बरडीहा थाना की पुलिस मुस्तैद रही। मौके पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, एसआई नसीम अंसारी, चंदन प्रधान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!